Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा श्री अग्रसेन की रसोई व कंबल वितरण का हुआ आयोजन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज मुरारका कंपाउंड के बाहर स्वर्गीय उदय कुमार जयसवाल की स्मृति में श्री अग्रसेन जी की रसो...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज मुरारका कंपाउंड के बाहर स्वर्गीय उदय कुमार जयसवाल की स्मृति में श्री अग्रसेन जी की रसोई एवं लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू द्वारा कंबल वितरण कर के की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष महेश जालान एवं विशिष्ट अतिथि शिवप्रसाद मोदी, अंशु जायसवाल भी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मेयर सीता साहू ने कहा कि जिस प्रकार जन सेवा समाज सेवा का कार्य कर रही है, वह अपने आप मे एक मिसाल है। 


समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि समिति द्वारा 5 दिनों से मोबाइल कंबल वितरण के द्वारा छह शव कंबल का वितरण पटना के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों के बीच जाकर किया जा चुका है। आज 3000 से ऊपर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है साथ ही 200 व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान पार्श्वगायक सुधीर कुमार, तपन दा, अमित कुमार एवं उद्घोषक अनिल सिन्हा द्वारा एक से एक भजनों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सुभाष पोद्दार, राजेश देवड़ा, संदीप कमलिया, राजेश कानोडिया, बिमल बरमेचा, बबलू मुरारका, सनी साह, ललित अग्रवाल, संतोष सरार्फ, पप्पू कमलिया, दामोदर पोद्दार, कन्हैया देवड़ा, अमर शर्मा आदि ने अपनी भूमिका अदा की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now