Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने पटना सिटी में बने इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने आज पटना सिटी का दौरा कर मंगल तालाब के पाटलिपुत्र परिषद में बने ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने आज पटना सिटी का दौरा कर मंगल तालाब के पाटलिपुत्र परिषद में बने नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्धघाटन किया। बता दें कि लगभग ढाई करोड़ की लागत से बने इस इंडोर स्टेडियम में खेलकूद के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 


उद्घाटन समारोह के मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मानित करते हुए स्टेडियम के उद्घाटन पर उन्हें मुबारकबाद भी दी। इस मौके पर सुशील मोदी का कहना था कि इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन हो जाने से अब स्थानीय खिलाड़ियों और कलाकारों को इसका विशेष लाभ मिल सकेगा।


कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह के संबंध में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने विभिन्न राजनीतिक दलों से इस पर राजनीति नही किए जाने की अपील करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने अथक मेहनत कर महज एक साल के अंदर ही कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now