Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में युवक की गला रेतकर की हत्या, पीड़ित परिजनों ने किया सड़क जाम व हंगामा

पटना सिटी। राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देकर किसी भी संगीन अपराध को खुलेआम अंजाम दे रहे ...


पटना सिटी।
राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देकर किसी भी संगीन अपराध को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। मामला राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है।  

बताया जाता है कि पटना सिटी के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरियाँ इलाके में स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपराधियों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगो ने उग्र होकर पटना-मसौढ़ी रोड को जाम कर हंगामा किया। वही आक्रोशित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि हत्या व सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान बैरियाँ निवासी रविकांत के रूप में की हैं। 


पीड़ित माँ सरिता देवी का कहना था कि इलाके के मुखिया रामनाथ और बैंक के कर्मचारी सन्नी ने उसके पुत्र रवि कांत को घर से बुलाया और पल्सर बाइक पर बैठा कर बैंक ले गए। जहां रविकांत की गला काट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी है। वही लोगो को इंसाफ दिलाने और आरोपी को सजा दिलाने का भरोसा दिला कर शांत कराने में जुटे है।

रिपोर्ट ललित नारायण सिंह 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now