Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : प्रेमी जोड़े ने नई दुनिया बसाने का लिए पहले घर से भागे, फिर रचाई शादी...

पटना सिटी। मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर और चकनूरी इलाके के बीच लंबे समय से चल रही विवाद समाज के द्वारा थाने में समझौता कराने के बाद सम...


पटना सिटी।
मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर और चकनूरी इलाके के बीच लंबे समय से चल रही विवाद समाज के द्वारा थाने में समझौता कराने के बाद समाप्त हो गया। मामला मालसलामी थाने क्षेत्र के जमुनापुर इलाके के रहने वाला 21 वर्षीय प्रेमी निशान्त उर्फ पप्पू और चकनूरी इलाके के रहने वाली 19 वर्षीय प्रेमिका सीमा कुमारी का हैं। 

 नई दुनिया बसाने का लिए घर से भागे थे 

बताया जाता है कि निशांत का सीमा के इलाके से आना-जाना लगातार रहता था और वे दोनों एक-दूसरे को देखते थे। वही दो वर्ष बीतने के दौरान दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन परिजनों के दबाव के कारण प्रेमी-प्रेमिका के मनसा पर पानी फिरने लगा। इसी बीच दोनों ने नई दुनिया बसाने के लिए घर से फरार हो गये। जिसके बाद लड़की पक्ष वालो ने निशान्त के ऊपर अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया। वही मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने निशान्त के परिजनों पर सीमा को सुरक्षित वापस लौटाने का दबाव बनाया। 

 दो महीने बाद घर लौटे प्रेमी जोड़े 

वही दो माह बीतने के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका घर लौटे तब तक सीमा गर्भवती हो गई। जिसकी भनक लगते ही दो समुदाय को लेकर इलाको के बीच तनाव उत्पन्न हो गया और यह मामला पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई। समाज के द्वारा काफी प्रयास करने बाद दोनों के परिजन राजी हुये और थाने में समझौता कर रीति रिवाज के अनुसार दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। वही शादी होने पर दोनों इलाके में चल रहे तनाव समाप्त हो गया। वही पुलिस भी राहत की सांस ली है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now