Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू, केंद्र से 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

पटना। आज यानी 01 फरवरी से बिहार भर में इंटरमीडिएट की परीक्षा आरंभ हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। वही 38 ज़िलों में 1473 परीक्षा केंद्र बना...


पटना।
आज यानी 01 फरवरी से बिहार भर में इंटरमीडिएट की परीक्षा आरंभ हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। वही 38 ज़िलों में 1473 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। जहाँ 13 लाख 50 हज़ार 233 छात्र और छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए है। पटना सिटी के स्कूल में भी कदाचार मुक्त परीक्षा हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। साथ ही परीक्षा हॉल में वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की सीमा में धारा 144 लगाया गया है। वही परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा हॉल में जाने वाले परीक्षार्थी मास्क और सेनिटाइज का प्रयोग कर रहे है। बढ़ते ठंढ के प्रकोप को देखते हुए इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से चप्पल की जगह जूते पहनकर भी परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति दी गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now