Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कुम्हरार स्थित पंचशील पथ के सड़क को अधिग्रहण किए जाने से स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरार स्थित पंचशील पथ के जमीन का अधिग्रहण किए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ज...



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरार स्थित पंचशील पथ के जमीन का अधिग्रहण किए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा भी प्रदर्शन में शामिल होकर अधिकृत किए गए रोड के लिए मांग करने लगे।
बताया जाता है इस रोड में भगवान जगन्नाथ आचार्य प्रशिक्षण महाविद्यालय, अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय के साथ-साथ सैकड़ों परिवारों का आवास है। वही लोगो के आने-जाने के लिए मात्र एक ही रोड है, जिसको राधा कृष्ण ट्रस्ट द्वारा जमीन को अधिकृत किया गया है। वही मौके पर कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री से तारकिशोर प्रसाद से फोन पर बात कर अधिकृत किए गए जमीन से अवगत कराया। 


वही भाजपा विधायक अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नही हुआ तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वही लोगों का गुस्सा उस समय फूट गया जब लोगों के मिलीभगत से दर्जनों घर का बिजली पानी बंद कर दिया गया है। बिजली के खंभे से ताड़ को काट कर हटा दिया गया है। लोगों को कहना है के बिजली और पानी भी हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश था।


 वही कुम्हरार विधानसभा के अरुण सिन्हा ने लोगों को बातचीत में दो दिनों का वक्त मांगा है। वही  इस प्रदर्शन के दौरान अनीता सिन्हा, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, गंगा देवी, देव शरण मेहता, किशोरी पंडित, दिनेश शरण उर्फ पप्पू,अशोक कुमार, प्रमोद तिवारी, संजय ठाकरे ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द न्याय की मांग किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now