Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट ने सिख श्रद्धालुओं की बढ़-चढ़ कर सेवा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा 354 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन में आए हुए श्रद्धालुओं को सेवा किया ग...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
आज रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा 354 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन में आए हुए श्रद्धालुओं को सेवा किया गया। यह सेवा पटना सिटी के पुरानी सिटी कोर्ट स्थित स्थानीय उमा पेट्रोल पंप पर स्टॉल लगाकर चाय, बिस्किट, टॉफी आदि का वितरण कर एवं बैठने हेतु कुर्सियां का व्यवस्था कर श्रद्धा पूर्वक सेवा प्रदान किया। 


इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात ने बताया कि अपने क्लब के द्वारा विगत 10 वर्षों से हर वर्ष इसी तरह थके हुए श्रद्धालुओं का उत्साह पूर्वक सेवा किया जाता है और आगे भी जारी रहेगा। 


सिख श्रद्धालुओं की सेवा भाव मे जुटे रो• देवराज बल्लभ, रो• बी• एन• कपूर, रो• विनय कुमार, रो• राजेश दीवान, रो• संजीव कुमार यादव, रो• राजेश कुमार, रो• राजकिशोर, रो• प्रमोद कुमार, रो• राम कुमार आदि ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now