Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वार्ड 53 की समस्या व समाधान को लेकर पार्षद ने की बैठक आयोजित

पटना सिटी। पटना नगर निगम के वार्ड 53 वार्ड की समस्या एवं समाधान विषय को लेकर रविवार को बैठक आहूत की गई। बैठक का आयोजन गुड़ की मंडी स्थित आवास...


पटना सिटी।
पटना नगर निगम के वार्ड 53 वार्ड की समस्या एवं समाधान विषय को लेकर रविवार को बैठक आहूत की गई। बैठक का आयोजन गुड़ की मंडी स्थित आवासीय कार्यलय में की गई। जिसकी अध्यक्षता वार्ड 53 की पार्षद किरण मेहता ने की। जबकि संचालन दिलीप कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार यादव ने किया। बैठक में वार्ड 53 की जनता ने वार्ड की समस्या को लेकर पार्षद के समक्ष रख कर उन्हें समाधान के लिए कहा। उसके बाद पार्षद किरण मेहता ने भी बांट के समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुने और समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का भरोसा दिया इस दौरान पार्षद महोदया ने वार्ड में अब तक के किए गए कार्यों के बारे में वार्ड की जनता को विस्तार पूर्वक बताई। बैठक में जय राम सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, धीरज मेहता, रामबाबू चौधरी, गुंजन कुमार, रवि शर्मा, सिद्धार्थ भारद्वाज, अयोध्या मेहता, उमेश सम्राट , गौरव कुमार, मुकेश कुमार मंटू, दीना प्रसाद यादव, मीना शर्मा, सीमा सिंह, सीता शर्मा, शोभा सत्यम, प्रिय गुप्ता, अतुल कुमार, शुभम राज साहू, सौरव कुुमार 
सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now