Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

पटना (न्यूज़ सिटी)। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा...


पटना (न्यूज़ सिटी)। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में कहा कि "संगठन शिल्पी, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी, दक्ष रणनीतिकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, ऐसी प्रभु से कामना है।"









केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि वे निपुण संगठनकर्ता है। छात्र जीवन से ही संगठन के विस्तार से लेकर जिस तरह की भी उन्हें जिम्मेवारी मिली, उसमें उन्होंने सफलता अर्जित की। सभी के बीच में उनकी लोकप्रियता शुरू से रही है। संगठन शिल्पकार है। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से उन्होंने नेतृत्व किया उनके संगठन कौशल का सभी ने लोहा माना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 एवं आयुष्मान भारत योजना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। सरकार एवं संगठन में उन्होंने असीम लोकप्रियता हासिल की है। कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now