पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना नगर निगम के वार्ड 60 में स्व• मदन लाल आर्या की दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पट उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई निरीक...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना नगर निगम के वार्ड 60 में स्व• मदन लाल आर्या की दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पट उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई निरीक्षक, पर्यवेक्षक और सफाई मजदूरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोगलपुरा स्थित नेहरू चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित की गई।
इस मौके पर वार्ड 60 के पूर्व पार्षद व समाजसेवी बलराम चौधरी ने बताया कि स्व• मदन लाल आर्या की दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पट उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 31 सफाई निरीक्षक, पर्यवेक्षक और सफाई मजदूरों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्व• आर्या जी गरीबों व असहायों के हक के लिए लड़ने का काम किया हैं। इसलिए आज उनके दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर गरीब असहायों व मजदूरों को सम्मानित किया गया है।
वही दूसरी ओर समाजसेवी देवरत्न प्रसाद ने स्व• मदन लाल आर्या के दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर मजदूरों को सम्मान देने का काम किया गया है। ताकि लोगों को इससे प्रेरणा मिले। ताकि मजदूरों को मान सम्मान देकर इसी तरह से मनोबल बढ़ाया जा सके। इस मौके पर वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी, अजित कुशवाहा समेत कई अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।



