पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक युवती ने फ्लाई ओवर से कूद कर अपनी जान दे दी है। मामला पटना के सचिवालय थाना की है ...

पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक युवती ने फ्लाई ओवर से कूद कर अपनी जान दे दी है। मामला पटना के सचिवालय थाना की है जहाँ एक युवती आर ब्लॉक फ्लाई ओवर ब्रिज छलांग लगा ली हैं। जिससे युवती की मौत मौके पर ही हो गयी। जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया हैं। फिलहाल युवती किस कारण से आत्महत्या की है, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।वही पुलिस लड़की का बायोग्राफी जुटाने में जुटी है। वो कहाँ की रहने वाली है, क्या नाम है? पूरा पता भी प्रशासन को पता नहीं चल पाया है।
हालांकि युवती की आत्महत्या करने का कारण कही पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग तो नही है। फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पुलिस छानबीन के बाद ही पता चल सकेगा। मौके पर से पुलिस युवती के मोबाइल भी बरामद कर ली हैं। बरामद मोबाइल के आधार पर युवती के विस्तृत जानकारी जुटाने व छानबीन शुरू कर दिया है।



