Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी सुशील मोदी ने भरा नामांकन पर्चा, सीएम भी हुए शामिल

पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी के नामांकन पर्चा दाखिल किय...


पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी के नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ उपस्थित हुए। नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज हम सब सुशील कुमार मोदी जी को बधाई देने के लिए आए हैं। इन्होंने बिहार की काफी सेवा की है। यह पहले से ही लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और अब राज्यसभा के भी सदस्य बनने जा रहे हैं। यह चारों सदन के सदस्य होने जा रहे हैं। ऐसा सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है।इसलिए इन्हें विशेष तौर पर बधाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी के नेतृत्व में मार्गदर्शन में यह देश की और सेवा करेंगे। इन्हें आगे और काम करना है मुझे खुशी है कि हम लोगों ने साथ काम किया है। लेकिन हर एक पार्टी का अपना निर्णय होता है। यह सब राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाले हैं। इन्हें सभी लोग बधाई देने के लिए आए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग का लाभ बिहार को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। नामांकन में उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार सरकार के सांसद व विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now