Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम नीतीश ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष उपस्थित होकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि शुक्र...


पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष उपस्थित होकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र राजभवन पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागु चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। हालांकि आज कैबिनेट की अंतिम मीटिंग का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया। साथ ही सीएम ने बैठक में शामिल मंत्रियों को कहा कि कोरोना काल के दौरान आप लोगों ने अच्छा काम किया आपके कामों का याद रखा जाएगा।





गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपना बहुमत साबित कर सरकार बनाने की दावेदारी कर दी है। माना जा रहा है बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हालांकि इस बार इंडिया में 2 नई पार्टियां को भी शामिल किया गया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीता राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और सन ऑफ मल्लाह के नाम से जाने जाने वाले मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी शामिल है। वहीं बिहार चुनाव में बीजेपी को 74 जदयू को 43 हमको 4 वीआईपी को 4 सीटें मिली है। जबकि दूसरी ओर जमुई के चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी अपना समर्थन जदयू के नीतीश सरकार को किया है। इसके लिए सुमित सिंह ने आज बिहार प्रदेश जदयू के सम्मानित कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now