Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


BJP में मचा घमासान, प्रेम कुमार को डिप्टी CM बनाने की उठी मांग

पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच बिहार में मुख्यमंत्री...


पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच बिहार में मुख्यमंत्री तो पहले से तय है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर रोज नए-नए नाम सामने आ रहे है। जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में घमासान मचा हुआ है।





वही बिहार में उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के कामेश्वर चौपाल का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। जबकि दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े है। इसको लेकर गया जिला स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रेम कुमार गया से लगातार आठ बार विधायक बनते आ रहे हैं। इसको लेकर उन्हें ही उपमुख्यमंत्री पद पर बैठाया जाए। कल से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और आरएसएस से जुड़े कामेश्वर चौपाल का नाम भी उपमुख्यमंत्री पद के दावेदारी के लिए चर्चा में है।





बताया जाता है कि दलित कार्ड को लेकर बीजेपी कामेश्वर चौपाल का डिप्टी सीएम बनाने को लेकर चर्चा हो रही हैं। कामेश्वर चौपाल जैसे ही कल पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके समर्थक नारा लगाते हुए कहा रहे थे कि बिहार का डिप्टी सीएम कैसा हो.. कामेश्वर चौपाल बाबू जैसा हो।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now