Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालसलामी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग इलाके से चोरी हुए पिकअप वैन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमुई जिले से ब...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग इलाके से चोरी हुए पिकअप वैन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमुई जिले से बरामद कर लिया है। साथ ही कांड में संलिप्त वाहन चोर गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।






https://youtu.be/LiUWe_aiocs




घटना के संबंध में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने मालसलामी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि बीते 30 सितंबर की सुबह अज्ञात चोरों ने मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु के बाग इलाके से एक सफेद रंग की पिकअप वैन चोरी कर लिया था। जिसके बाद पिकअप के मालिक राजेश कुमार ने वैन चोरी होने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन में में लगे जीपीएस सिस्टम के आधार पर जमुई पुलिस के सहयोग से जमुई जिले से गाड़ी को बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार किए गए सभी चोर मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पटना सिटी डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों द्वारा चोरी किए गए पिकअप वैन को बेचने की योजना बना रखी थी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now