Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एम्बुलेंस चालक हत्याकांड की गुत्थी सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस चालक हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा ली है। हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को पुलि...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस चालक हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा ली है। हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।






https://youtu.be/LiUWe_aiocs




बताते चले की मार्च, 2019 में कुर्जी निवासी कन्हाई कुमार को उसके दोस्तों ने ही हत्या कर के शव को ठिकाने लगाने की नियत से थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास फेक दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वही से जांच भी शुरू कर दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी बबिता देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियो के खिलाफ नौबतपुर थाना कांड संख्या 158/19 दिनांक 12/3/19 धारा 302,201,120 बी भा•द•वि दर्ज किया था। कांड का अनुसंधान एवं साक्ष्यों के आधार एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए उक्त कांड में शामिल दो अभियुक्तो गुलशन भारद्वाज पिता गोपाल शर्मा और प्रमोद कुमार पिता राजेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि कांड में शामिल अन्य अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना का कारण शराब का विवाद था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now