Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया रिटायरमेंट, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर आ रही है, जहां बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने स्वैच्छिक सेवानिव...


पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर आ रही है, जहां बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले लिया है। अब वे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।





बता दें कि बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस के लिए सरकार से आग्रह किया था। जिसके बाद सरकार ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है। डीजीपी के वीआरएस के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इस संबंध में बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।






https://youtu.be/NMdj6lQ1bnU




हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भोजपुर जिले के शाहपुर सीट या बक्सर जिले के किसी विधानसभा सीट से अपना राजनीतिक करीयर की शुरुआत कर सकते है। वे एनडीए के प्रत्याशी के होंगे औऱ जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वे लगातर पिछले कई दिनों से बक्सर जिले में थे। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि डीजीपी बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।





बता दें 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार का डीजीपी बनाए गए थे। उनका कार्यकाल पांच महीने बाद यानी कि 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now