Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सिटी में गंगा नदी के किनारे 650 करोड़ की योजनाओं का शुभारम्भ आज: नन्द किशोर

• 21.38 करोड़ की लागत से निर्मित भद्रघाट से कंगन घाट तक पथ का होगा लोकार्पण • कंगन घाट से दमराही घाट तक 23.75 करोड़ की लागत से होगा पथ का शिला...


• 21.38 करोड़ की लागत से निर्मित भद्रघाट से कंगन घाट तक पथ का होगा लोकार्पण
• कंगन घाट से दमराही घाट तक 23.75 करोड़ की लागत से होगा पथ का शिलान्यास
• गंगा पथ के पूर्वी भाग में 605 करोड़ की लागत से दुल्ली घाट से दीदारगंज तक एलिवेटेड रोड का होगा कार्यारम्भ





पटना ( न्यूज़ सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव कल 23 सितम्बर को गंगा नदी के किनारे पथ निर्माण की साढ़े छह सौ करोड़ रूपये की चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ और लोकार्पण करेंगे।श्री यादव कल खाजेकलां घाट के पास आयोजित समारोह में 605 करोड़ रूपये की लागत से प्रस्तावित 4.10 किमी लम्बाई वाले गंगा पथ के पूर्वी भाग के दुल्ली घाट से दीदारगंज तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का कार्यारम्भ करेंगे, वहीं 23.75 करोड़ रूपये की लागत से गुरू गोविंद सिंह घाट (कंगन घाट) से पटना घाट और पटना घाट से दमराही घाट तक पहुंच पथ का शिलान्यास करेंगे। श्री यादव 21.38 करोड़ रूपये की लागत से कंगन घाट से भद्रघाट तक निर्मित 2.55 किमी पथांश लम्बाई वाले पहुंच पथ का लोकार्पण करेंगे। इस पर आवागमन शुरू होने से कंगन घाट से भद्रघाट के जरिये अशोक राजपथ पर यातायात सुगम हो जायेगा और चौक, मछरहट्टा, खाजेकलां और पश्चिम दरवाजा के जाम से आमजनों को मुक्ति मिल जायेगी।
बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लि॰ के सूत्रों के अनुसार उपरोक्त योजनाओं का कार्य पूरा होने के बाद पटना सिटी के निवासियों को जाममुक्त यातायात की सुविधा सुलभ हो जायेगी। गंगा पथ की कनेक्टिविटी भी कई स्थानों पर अशोक राजपथ से प्रस्तावित है।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now