पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते 18 सिंतबर को चौक थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगल तालाब के पास से 14 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार भुल्ला को...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते 18 सिंतबर को चौक थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगल तालाब के पास से 14 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार भुल्ला को कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा जबरन हत्या के नियत से अपहरण कर लिया है। जिसके बाद इस संदर्भ में चौक थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना, जितेंद्र कुमार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, पटना सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें चौक थानाध्यक्ष समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। जिसके बाद टीम को जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्धों को अपहरण के हुलिए के लड़के के साथ देखा गया है। तत्काल टीम द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर अपहरण को कच्ची दरगाह के पास से बरामद किया एवं रवीश कुमार उर्फ किसी को एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी रवीश कुमार उर्फ शिशि से पुलिस ने गहनता पूर्वक पूछताछ की तो उसने पुलिस के समक्ष बयान दिया की वे चौक थाना क्षेत्र के घघा गली निवासी रामनाथ यादव के बेटा अनिल यादव के भाई की हत्या का बदला लेने के नियत से अर्जुन कुमार उर्फ भुल्ला का अपहरण हत्या करने के नियत से किये थे।



