Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में जमीन कारोबारी की हत्या के फिराक में लगे दो सुपारी किलर को पुलिस ने धर-दबोचा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना जितेंद्र कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक, पटन...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना जितेंद्र कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक, पटना को विशेष टीम का गठन करते का निर्देश दिया। जिसमें थानाध्यक्ष खाजेकलां, गोपालपुर और बहादुरपुर को शामिल किया गया। साथ ही गठित टीम को जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसी क्रम में बहादुरपुर थानाक्षेत्र में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को बाइक के साथ पकड़ लिया। तलाशी के बाद उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गए। पूछताछ के बाद उसने अपना नाम खाजेकलां थानाक्षेत्र के नून का चौराहा निवासी मो. बिलाल बताया। पुलिसिया पूछताछ में उसने कबूला की उसे बहादुरपुर के सोनू कुमार उर्फ़ गोलू नाम के अपराधी द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक जमीन कारोबारी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये की सुपारी मिली थी।






https://youtu.be/y9sx2soUkIg




मामले का पता चलते ही पुलिस ने तुरंत सोनू को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी ने कई अन्य लोगों के भी नाम का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now