Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राज्य सरकार द्वारा मांगे पूरी नही होने पर आत्मदाह करने वाले धनवंत सिंह राठौर गिरफ्तार

पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित महाराणा प्रताप के पटना में आदमकद प्रतिमा की स्थापना और और पूर्व सांसद आनंद मोहन की र...


पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित महाराणा प्रताप के पटना में आदमकद प्रतिमा की स्थापना और और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा वादाखिलाफी करने को लेकर क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सामूहिक आत्मदाह मुख्यमंत्री आवास के समक्ष करने की योजना बनाया था। जिसके बाद पटना के कंकड़बाग थाना की पुलिस हरकत में आई और आज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर को पुलिस ने उनके कंकड़बाग स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है।





गिरफ्तारी के वक्त श्री राठौर ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश ने चुनाव से पहले कई वादे किये थे। जिनमें एक एक वादा महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पटना के मुख्य चौराहे पर लगाने की बात कहा गया था। लेकिन उनका वो वादा आजतक पूरा नहीं हो पाया। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का भी वादा किया था।





श्री राठौर ने बताया कि मांगों के आलोक में उन्होंने और उनके कई सहयोगियों ने 9 अगस्त से 24 अगस्त तक आमरण अनशन का आयोजन भी किया। लेकिन फिर भी राज्य सरकार की ओर से उनकी कोई भी सुधी इस संदर्भ में नही ली गयी। जिसके बाद हमने सरकार के रवैये से परेशान होकर 20 सितंबर को सीएम आवास के समक्ष आत्मदाह करने का फैसला लिया था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now