Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पालीगंज में चोरों ने दुर्गा मंदिर से की चोरी, स्थानीय लोगों में मची खलबली

पालीगंज (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में चोरी की वारदात नॉनस्टॉप जारी है। जहां पटना के ग्रामीण इलाकों में चोर लगातार पुलिस को धता बताते हुए व...


पालीगंज (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में चोरी की वारदात नॉनस्टॉप जारी है। जहां पटना के ग्रामीण इलाकों में चोर लगातार पुलिस को धता बताते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं और घटना के बाद पहुंची पुलिस केवल खानापूर्ति कर पा रही है। जी हां पटना में एक बार फिर से पटना पुलिस की नाक के नीचे चोरी की वारदात हुई है। पटना पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=y9sx2soUkIg




आपको बता दें कि पटना के पालीगंज में दुर्गा मंदिर को चोरों ने इस बार निशाना बनाया है। जहां दुर्गा मंदिर की प्रतिमा से जेवरात की चोरी कर ली गई है। हालांकि सबसे बड़ी बात तो ये है कि मंदिर के सामने ही थाना है। उसके बावजूद भी चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास स्टैंड हैं जहां शाम में शराब की महफ़िल भी सजाई जाती है।









वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि इस इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ानी चाहिए ताकि यहां का माहौल ठीक रहे। मंदिर में चोरी के बाद से आस पास के लोग सकते में आ गए हैं। इसके साथ लोगों की बीच कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। उधर स्थानीय लोगों ने पालीगंज थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।





पालीगंज से विक्कू कुमार की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now