पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो शोरो से जुटी है। सभी पार्टियां एक दूसरे को आरो...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो शोरो से जुटी है। सभी पार्टियां एक दूसरे को आरोप-प्रत्याऱोप और पोस्टर बैनर से हमला बोल रहे हैं। इसी बीच आज कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में भी राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव को लेकर कमर कस लिया है।
वही चुनाव की तैयारियों को लेकर आज कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के संदलपुर स्थित कुशवाहा पंचित बैठका में राष्ट्रीय जनता दल की ओर कार्यकर्ता बैठक सह जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के भावी उम्मीदवार उमेश प्रसाद यादव ने किया। मौके पर श्री यादव ने स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इस क्षेत्र के निवासी को बीते 20 वर्षो से पीने लायक पानी नही मिल पाया है। साथ ही कहा कि एनडीए के शासनकाल में लाखों करोड़ों की संख्या में बेरोजगार हो गए है, उनके प्रति सरकार की रवैया उदासीन है। बैठक में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भी सत्ता में सर्वाधिक बदलने की भी हामी भरा।

मंच का संचालन शिशुपाल सहनी ने किया। बैठक में गुंजन कुमार सहनी, प्रवीण मेहता, अमित कुमार, भूषण मेहता, सूरज गुप्ता, सुमन सहनी, भोला मांझी, नंदकिशोर यादव, दीपक मेहता, भुकु मेहता, मुकेश मेहता, रवि मेहता, टिल्लू मेहता, चुन्नू मेहता, जयप्रकाश मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।



