Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अगमकुआं में तेज रफ्तार ट्रक ने डाक पार्सल वैन में मारा जोरदार टक्कर, चालक घायल

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मारा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मारा है। वही इस टक्कर में पिक अप वैन सड़क के किनारे पलट गया।









बताया जाता है कि एक ट्रक पर कूड़ा लोड था और वो तेज रफ्तार से चली आ रही थी। इसी दरमियान अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास स्थित आरओबी पुल के नीचे विपरीत दिशा से आ रही डाक पार्सल वैन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही डाक पार्सल वैन सड़क किनारे बने रेलिंग पर ही पलट गया। वही इस घटना में डाक पार्सल वैन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के वक्त घटनास्थल पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अगमकुआं थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now