Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जाप सुप्रीमो पहुंचे पटना सिटी, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर बाँधा ढ़ाढस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने आज पटना सिटी का दौरा कर मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर इलाके में पहुंचे...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने आज पटना सिटी का दौरा कर मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर इलाके में पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक रवि रंजन के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढ़ाढस बांधा और न्याय दिलाने की भरोसा दिलाया। मौके पर पप्पू यादव ने सुशासन बाबू के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन बाबू के सरकार में बड़े-बड़े जमीन माफिया और शराब माफियाओं का बोलबाला है।






https://youtu.be/xmAoJoAFq2c




वहीं दूसरी ओर पटना सिटी क्राइम जोन में तब्दील होने की बात कहते हुए कहा कि इन दिनों पटना सिटी अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है और इन अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसने में पूरी तरह नाकाम हो रही है। जमीन माफिया और शराब माफिया पुलिस प्रशासन के संरक्षण में है। वहीं दूसरी ओर बिहार के कुछ राजनेताओं को बिना नाम लेते हुए निशाना साधा और कहा कि बिहार में कुछ राजनेताओं के संरक्षण में अपराधी पल रहे हैं, जो बेखौफ होकर किडनैपिंग, हत्या, लूट और बलात्कार जैसे संगीन वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देते हैं। इस तरह की संगीन अपराध को रोकने वाला कोई नहीं है।






https://youtu.be/4DTBLijp_yo




गौरतलब है कि बीते 5 सितंबर को मालसलामी थाना क्षेत्र के अब्दुल रहमान घाट के समीप स्थित ईट-भट्ठा पर जमीन कारोबारी रवि रंजन को ईट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस अभी तक अनुसंधान में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now