Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृष्णा टॉकीज़ के पास हुए गोलीबारी में जमीन कारोबारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सोमवार की देर शाम खाजेकलां थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकीज़ के पास गोलीबारी में घायल हुए जमीन कारोबारी शिव शंकर उर्फ कल्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सोमवार की देर शाम खाजेकलां थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकीज़ के पास गोलीबारी में घायल हुए जमीन कारोबारी शिव शंकर उर्फ कल्लू की मौत आज निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालन्दा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही खाजेकलां थानाध्यक्ष ने जमीन कारोबारी शिव शंकर उर्फ कल्लू की मौत की पुष्टि कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।









गौरतलब है ही पटना सिटी क्राइम जोन में तब्दील होता जा रहा है। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ भी नही दिख रहा है। बताते चले कि खाजेकलां थाना क्षेत्र के पादरी की हवेली स्थित बिजली ऑफिस गली में रहने वाले जमीन कारोबारी शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू अपने बाइक पर एक युवक के साथ चौक की ओर से अपने घर बिजली ऑफिस गली आ रहे थे। तभी कृष्णा टॉकीज के पास पीछे से आ रहे हैं दो बाइक सवार अपराधी आकर शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू के सर मे गोली मार दिया। वही गोली लगते ही जमीन कारोबारी शिव शंकर प्रसाद घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गया।






https://youtu.be/T7XXhgxNqVA




अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वही घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शिव शंकर प्रसाद को इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। फिलहाल शिव शंकर प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। वही घटना की सूचना मिलते ही खाजेकलां थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही आसपास के इलाके में लगें सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now