Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीषण लूट, मोबाइल - आभूषण लूट फरार हुए लूटेरे

पटना (न्यूज सिटी)।  पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना पटना से भभ...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना पटना से भभुआ रोड जा रही पटना भभुआ इंटरसिटी 03243 अप एक्सप्रेस में नदौल स्टेशन के समीप हुई। अपराधियों ने यात्रियों से बंदूक के नोक पर दर्जनों यात्रियों से मोबाइल, आभूषण और हजारों रुपये नगदी लूट ली। यात्रियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी चलती ट्रेन से भागने में सफल रहे। लूट के शिकार यात्रियों ने घटना के तुरंत बाद ही चलती ट्रेन से ही रेलवे कंट्रोल को ट्रेन में लूट होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे ने मामला को गंभीरता से लेते हुए लूट की सूचना तरेगना रेल थाना, जहानाबाद रेल थाना और आरपीएफ जहानाबाद को देते हुए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।






https://youtu.be/T7XXhgxNqVA




लूट की वारदात के संदर्भ में पीड़ित यात्रियों का कहना है कि तारेगना रेल थाने के नदौल स्टेशन पर सोमवार की देर शाम लगभग सात बजे गाड़ी रुकी। इसी दौरान हथियारबंद लोगों का एक दल 8-10 की संख्या में डिब्बे में चढ़े और यात्रियों को हथियार का भय दिखा कर लूटपाट किया। लूट की वारदात को अंजाम देने के वक़्त अपराधी मास्क और रुमाल, गमछा से अपने मुंह को ढके हुए थे। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद नदौल स्टेशन पर ही उतरकर सभी अपराधी फरार हो गए।फिलहाल लूट के इस वारदात में रेलवे पुलिस छानबीन कर रही हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now