Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में अपराधियों का दबदबा कायम, कृष्णा टॉकीज़ के पास जमीन कारोबारी को मारी गोली

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आए दिनों पटना सिटी में अपराध अनियंत्रित होता दिख रहा है। जिस कारण से यहाँ पर अपराधियों का दबदबा कायम है और किसी भी आ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आए दिनों पटना सिटी में अपराध अनियंत्रित होता दिख रहा है। जिस कारण से यहाँ पर अपराधियों का दबदबा कायम है और किसी भी आपराधिक वारदात को आसानी से और दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसके बाद घायल व्यक्ति को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू के रूप में की गई है।









घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि खाजेकलां थाना क्षेत्र के पादरी की हवेली स्थित बिजली ऑफिस गली में रहने वाले जमीन कारोबारी शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू अपने बाइक पर एक युवक के साथ चौक की ओर से अपने घर बिजली ऑफिस गली आ रहे थे। तभी कृष्णा टॉकीज के पास पीछे से आ रहे हैं दो बाइक सवार अपराधी आकर शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू के सर मे गोली मार दिया। वही गोली लगते ही जमीन कारोबारी शिव शंकर प्रसाद घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गया। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।






https://youtu.be/T7XXhgxNqVA




वही घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शिव शंकर प्रसाद को इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। फिलहाल शिव शंकर प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। वही घटना की सूचना मिलते ही खाजेकलां थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही आसपास के इलाके में लगें सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।





पटना सिटी से आनंद राज की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now