Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पीएम ने दिया बिहार को नई सौगात, 14280 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का किया शिलान्यास

पटना/मिशन कुमार। एनडीए के शासन काल में बिहार वासियों को एक और सौगात मिल रही है। आज बिहार में ₹14280 करोड़ की लागत से 350 किलोमीटर लंबी 09 राष...


पटना/मिशन कुमार। एनडीए के शासन काल में बिहार वासियों को एक और सौगात मिल रही है। आज बिहार में ₹14280 करोड़ की लागत से 350 किलोमीटर लंबी 09 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी में उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार से जोड़ने महात्मा गांधी के समांतर एक और पुल का निर्माण होना है, जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया।






https://youtu.be/uTnykurIRGc




बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि बिहार के लिए आज के दिन को स्वर्णिम दिवस कहा जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जिन नौ योजनाओं का शिलान्यास कर 14 हजार रुपये से अधिक की सौगात दी है, वह आने वाले दिनों में बिहार की तस्वीर बदल देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सूबे के विकास में इन योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।





पटना में महात्मा गांधी सेतु और भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर सेतु तथा फुलौत में कोसी नदी पर सेतु का निर्माण राज्य के विकास को नई दिशा देगा। उत्तर और दक्षिण बिहार की नजदीकियां और भी बढ़ेगी। संबंधों का यह सेतु राज्य के उद्योग-व्यापार को भी मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार तरक्की के मार्ग पर निरंतर चलता रहे, बिहार के लोग खुशहाली के साथ जीवन बसर करें, इसके लिए केंद्र और राज्य की सरकारें सतत प्रयासरत है।





श्री यादव ने कहा कि फुलौत में कोसी नदी पर पुल बनने से बिहार से नेपाल, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क सुगम हो जाएगा और सामाजिक आर्थिक विकास को बल मिलेगा।पथ निर्माण मंत्री ने विस्तारपूर्वक बताया कि प्रधानमंत्री जी ने सोमवार को जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें





  • चार लेन बख्तियारपुर- राजोली सड़क का निर्माण, लंबाई 47 किलोमीटर, लागत 1150 करोड़ रुपए




  • चार लेन बख्तियारपुर- रजौली सड़क निर्माण, लंबाई 51 किलोमीटर, लागत 2651 करोड़ रुपए।




  • चार लेन आरा-परारिया सड़क निर्माण, लंबाई 55 किलोमीटर, लागत 886 करोड़ रुपए।




  • चार लेन नरेनपुर-पूर्णिया सड़क निर्माण लंबाई, 49 किलोमीटर, लागत 2288 करोड़ रुपए।
  • 5. छह लेन रामनगर कन्हौली (पटना रिंग रोड) सड़क, लंबाई 40 किलोमीटर , लागत 913 करोड़ रुपए




  • महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नए चार लेन का पुल, लंबाई 14 किलोमीटर, लागत 2927 करोड़ रुपए।




  • कोसी नदी पर नए चार लेन पुल का निर्माण, लंबाई 29 किलोमीटर लागत, 1478 करोड़ रुपए




  • चार लेन परारिया-मोहनिया सड़क निर्माण, लंबाई 61 किलोमीटर, लागत 856 करोड़ रुपए




  • गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए चार लेन पुल का निर्माण, लंबाई 5 किलोमीटर, लागत 1110 करोड़ रुपए शामिल हैं।




कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, एडीशनल चीफ सेकेरेट्री (बिहार) सहित अन्य केंद्रीय मंत्री ने भी योगदान दिया।





कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश सिंह पटेल, पवन मेहता, रूप नारायण मेहता, राजेश शाह, ललन अंबेडकर, संजीव आनंद, संजीव यादव के साथ साथ जदयू नेता अंजनी पटेल, रंजीत प्रभाकर, प्रमोद गुप्ता, संजय कुमार, अनंत अरोड़ा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now