Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना घाट से दमड़ाही घाट के बीच सम्पर्क पथ के लिए 15 करोड़ः नंदकिशोर

आठ जिले की आठ योजनाओं के लिए 92.18 करोड़ स्वीकृत पूर्णियाँ में बनमनखी बस स्टैंड से कचहरी बलुआ पथ के लिए 21.94 करोड़ अररिया में वन विभाग चैक से...


  • आठ जिले की आठ योजनाओं के लिए 92.18 करोड़ स्वीकृत
  • पूर्णियाँ में बनमनखी बस स्टैंड से कचहरी बलुआ पथ के लिए 21.94 करोड़
  • अररिया में वन विभाग चैक से ताराबाड़ी पथ के लिए 15.56 करोड़
  • किशनगंज-दिनाजपुर पथ के लिए 09.81 करोड़
  • औरंगाबाद में तमसी मोड़ से तमसी चैक पथ के लिए 03.16 करोड़
  • पूर्वी चम्पारण में मोतिहारी-छौड़ादानो पथ में आरसीसी पुल के लिए 03.85 करोड़
  • सीवान जिले में बदली मोड़ से अंगौता पथ के लिए 13.24 करोड़
    पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि राजधानी में गंगा नदी के किनारे महावीर घाट से पूरब की ओर बन रहे पथ के विस्तारीकरण के क्रम में पटना घाट से दमड़ाही घाट संपर्क पथ के निर्माण के लिए विभाग ने लगभग 15 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही 8 जिले में पथ निर्माण व इसके विकास से संबंधित 8 विविध योजनाओं के लिए 92.18 करोड़ रूपयों की मंजूरी दी गई है।
    श्री यादव ने आज यहां बताया कि स्वीकृत योजना के अंतर्गत एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के साथ-साथ 44 कि0मी0 पथांश लम्बाई मे सड़को का उन्नयन और विकास किया जायेगा। जिन जिले की योजनाओं को विभाग ने स्वीकृति दी है उनमें पटना के अलावा पूर्णियाँ, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद, समस्तीपुर, पूर्वी चम्पारण और सीवान शामिल है, उन्होने बताया कि पूर्णियाँ जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-107 बनमनखी बस स्टैंड से नगराही होते हुए कचहरी बलुआ तक पथ के लिए 21.94 करोड़, अररिया जिले में वन विभाग चैक से तारावाड़ी (कुर्साकांटा) भाया बांसवाड़ी-महिषाकोल-झमटा पथ के लिए 15.56 करोड़, किशनगंज जिले में किशनगंज-दिनाजपुर पथ के लिए 09.81 करोड़, औरंगाबाद जिले में तमसीमोड़ से तमसी पथ के लिए 03.16 करोड़, समस्तीपुर जिले में रोसड़ा के घाटी एस.एच.-56 से पीपरा घाट के बीच पथ के लिए 09.62 करोड़, पूवी चम्पारण में मोतिहारी- छौड़ादानों पथ के मद्ये पहुंच पथ व उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के लिए 03.85 करोड़ और सीवान जिले में बदलीमोड़ से अंगौता पथ के लिए 13.26 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
    श्री यादव ने बताया कि स्वीकृत योजना के अंतर्गत पथों के चैड़ीकरण व मजबूतीकरण। रोड़ सेफ्टी कार्य, आरसीसी ड्रेन, पथ परतकार्य, रोड़ सेफ्टी सहित पथ निर्माण से जुडें विविध कार्य किये जायेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now