पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों का दबदबा कायम है। इसी कारण से वे किसी भी संगीन अपराध को आसानी अंजाम दे रहे है। ताज़ा मामल...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों का दबदबा कायम है। इसी कारण से वे किसी भी संगीन अपराध को आसानी अंजाम दे रहे है। ताज़ा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र की है, जहाँ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है।
मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के ललाटोली की है, जहाँ अपराधियों ने बीते रात ने एक युवक की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। वही युवक को घायलवस्था में आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा निवासी गुड़ु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच कर रही है।



