Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में युवक की गला रेतकर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा के समीप आपसी रंजिश में हथियारबंद अपराधियों ने राजेंद्र पासवान के पुत्र सु...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा के समीप आपसी रंजिश में हथियारबंद अपराधियों ने राजेंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान उर्फ सिदधू नामक एक युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। वही घटना की सूचना फौरन स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।









घटना बीते गुरुवार की रात की है, जहां दनियावां थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी सुनील पासवान बाइक पर सवार होकर दनियावां बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर मड़वा लौट रहा था। इसी दौरान तरौरा के पास पहले से घात लगाए गांव के ही दयानंद पासवान, उमेश पासवान, नरेश पासवान और उनके समर्थकों ने सुनील पासवान की गाड़ी रोककर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधियों ने सुनील पासवान का गला रेत डाला। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।






https://youtu.be/GODR8hJrxrU




घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपियों के साथ मृतक के परिवार का पुराना विवाद चल रहा था। साथ ही सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि 5 वर्ष पूर्व गांव में हुए एक हत्या मामले में सुनील पासवान के परिजनों पर आरोप लगा था। जिस मामले में सुनील पासवान के पिता राजेंद्र प्रसाद पासवान अभी जेल में बंद है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के चचेरा भाई महेश पासवान ने भी आपसी रंजिश की बात कहा है। वही मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने जाँच चलने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतेजार में है। साथ ही पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now