पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी संचार और विधि मंत्री सह स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद में आज पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी संचार और विधि मंत्री सह स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद में आज पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को 250 पीपीई कीट, ग्लब्स और मास्क भी प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक समेत सीनियर डॉक्टरों के साथ एक बैठक भी की।

वही निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह दिल्ली से लगातार कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर राज्य सरकार के साथ कोऑर्डिनेट कर काम कर रहे थे। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एनएमसीएच में कोरोना मरीजों के बढ़ते दबाव को लेकर ही पटना एम्स को कोविड-अस्पताल बनाए जाने के साथ ही पीएमसीएच में भी 108 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया।
उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर निजी अस्पताल प्रबंधन को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। रविशंकर प्रसाद का कहना था कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगहों पर कोरोना टेस्टिंग केंद्र खोले गए हैं, जहां हर दिन हजारों कोरोना मरीजो की जांच चल रही है।
एनएमसीएच की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने संकट की इस घड़ी में पूरे साहस के साथ अपनी ड्यूटी बजाने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई की। रविशंकर प्रसाद का कहना था कि चुनौती भरे इस माहौल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम कर रहे हैं। इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद का कहना था कि अस्पताल में जो भी कमियां है उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा और अस्पताल की जो भी आवश्यकता होगी, उसे केंद्र और राज्य सरकार पूरा करेगी।



