पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पाटलिपुत्रा लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव ने आज डीएम की पहल पर डीडीसी की अध्यक्षता में जनप...
पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पाटलिपुत्रा लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव ने आज डीएम की पहल पर डीडीसी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में संसदीय क्षेत्र में प्रखंडवार जांच बढ़ाने, संक्रमितों को टेली मेडिसिन उपलब्ध कराने, प्रतिदिन सभी विक्रेताओं के साथ टेंपो व ई-रिक्शा चालकों की जांच कराने, सार्वजनिक अनुष्ठानों में तय मानकों को सख्त करने का सुझाव दिया। वहीं कोरोना संक्रमितों और मृत्यु की अद्यतन स्थिति, होम आईशोलेसन एवं भर्ती मरीजों का ब्यौरा और मृत्यु के बाद संक्रमित रिपोर्ट आने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की स्थिति पर सवाल किया।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मसौढ़ी व पालीगंज में आइसोलेशन सेंटर खुल गया है। बड़ा क्षेत्र होने के कारण पालीगंज में एक और आइसोलेशन सेंटर की मांग किया। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौबतपुर और बिहटा में भी आइसोलेशन सेंटर की मांग किया। वर्चुअल बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक, कुम्हरार विधायक अरूण सिन्हा, दानापुर विधायिका आशा सिन्हा, बाँकीपुर विधायक नितिन नवीन, दीघा विधायक संजीव चौरसिया एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहें।



