Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम, दिनदहाड़े चुराया स्कूटी, घटना सीसीटीवी में कैद

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में चोर-उचक्कों की चांदी हो गयीं है। जिसका कारण आए दिनों चोरों द्वारा चोरी की वारदात को आसानी से दे रहे है।...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में चोर-उचक्कों की चांदी हो गयीं है। जिसका कारण आए दिनों चोरों द्वारा चोरी की वारदात को आसानी से दे रहे है। ताजा मामला बाईपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी की है, जहां स्थित एक कार्यालय के पास से एक अज्ञात चोर द्वारा दिनदहाड़े एक स्कूटी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पूरा घटना क्रम कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। कैद फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अज्ञात चोर कार्यालय में दाखिल हुआ। थोड़ी देर इंतजार करने और आसपास किसी के नही होने पर वह स्कूटी के पास पहुंचा और मास्टर चाभी की मदद से स्कूटी का लॉक तोड़ स्कूटी लेकर चंपत हो गया।









वहीं घटना के संबंध में पीड़ित वाहन मालिक उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को दोपहर के 12 बजे के आसपास वे अपने कार्यालय में दाखिल हुए, और शाम 07 बजे के आसपास जब वह कार्यालय का काम निपटा कर बाहर निकले तो अपनी स्कूटी गायब पाया। पीड़ित वाहन मालिक ने इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ स्थानीय बाईपास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात चोर की पहचान करने में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now