Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


'लालटेनधारी बाबा' कुछ अपनी ग्रह-दशा भी देखें: संजय टाइगर

पटना (न्यूज़ सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि लालटेन थामे एक बुजुर्ग नेता इन दिनों दूसरों की द...


पटना (न्यूज़ सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा है कि लालटेन थामे एक बुजुर्ग नेता इन दिनों दूसरों की दशा वाच रहे हैं। लेकिन, अपनी ग्रह-दशा नहीं देख रहे।
श्री टाइगर ने राजद के बुजुर्ग नेता शिवानाद तिवारी द्वारा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर किये कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबा ने पिछले 15 वर्षों में कितनी बार पलटी मारी। आगे उनकी दशा कैसी होगी, इस पर भी वाच कर सुना दें। आप जिस लालटेन के साथ हैं, वहां 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की स्थिति है। मोटी रकम लेकर राज्यसभा भेजा जाता है। एक विप्र कहां से पैसे का जुगाड़ करेंगे। बेहतर होगा कि उम्र के इस पड़ाव पर सियासत का मोह छोड़ कर पोथी वाचने का काम शुरू कर दें। क्योंकि पार्टी में कब तक अपमानित होते रहेंगे।
श्री टाइगर ने कहा कि सभी पार्टियां भाजपा की तरह नहीं होतीं , जहां बुजुर्गों को बाजिब सम्मान दिया जाता है। आडवाणी जी, जोशी जी और कल्याण सिंह जी हमारे लिए श्रद्धेय हैं और रहेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now