पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि जाति, सम्प्रदाय और दलगत भावना से ऊपर उठकर सड़क व पुल-पुलियों ...
पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि जाति, सम्प्रदाय और दलगत भावना से ऊपर उठकर सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण बढ़ते बिहार के विकास की नज़ीर पेश करती है। आने वाले दिनों में कहीं से चलिये राजधानी पटना पांच घंटे में पहुंचिए का माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का संकल्प भी साकार होकर रहेगा।
श्री यादव आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 5024 करोड़ रुपये की लागत से पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की 217 विविध योजनाओं के शिलान्यास एवम उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क व पुल आवागमन के साधन ही नहीं विकास का आइना होते हैं। 2005 के पूर्व राज्य में सड़कों की क्या दशा थी किसी से छिपी नही है। अब 2005 से 2020 के बीच कैसी सड़कें है वह जानता देख रही है। अब जो टिन का चश्मा पहने हैं उन्हें यह सब विकास दिखेगा भी कैसे। विभिन्न नदियों पर पुलों के निर्माण की श्रृंखला उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच उधोग और व्यापार के विस्तार के साथ आम जनों को आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। राज्य के किसी भी कोने से चलिएगा, पांच घंटे में पटना पहुँचियेगा। निर्मित सड़कों और पुल-पुलियों के मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी तय कर दी गयी है। सड़कों के निर्माण में किसी प्रकार का भेद भाव नहीं। सभी दलों के विधायकों के क्षेत्र में निर्माण के काम हुए और हो रहे हैं।
श्री यादव ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज पथ निर्माण विभाग के 1251.61 करोड़ रुपये के 525.24 किमी की कुल 70 पथों का उद्घाटन और 1270.73 करोड़ रुपये के व्यय से प्रस्तावित 600.31 किमी की कुल 88 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से 508.98 करोड़ रुपये की लागत से गंडक नदी के बंगरा घाट पर उच्चस्तरीय पुल एवम 390.65 करोड़ रुपये की लागत की कुल 46 योजनाओं का शिलान्यास व 105.25 करोड़ रुपये की कुल 9 योजनाओं का शिलान्यास तथा बिहार राज्य सड़क विकास निगम की ओर से 1402 करोड़ रुपये की लागत से 68.50 किमी बिहटा-सरमेरा पथ के डुमरी-सरमेरा खंड के निर्माण कार्य तथा बाघी-बरबीघा पथ के बीच रेल ऊपरी पुल का पहुंच पथ सहित का उद्घाटन व 131 करोड़ रुपये की लागत से पटना में गंगा पथ-पीएमसीएच संपर्क पथ का शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि गंगा पथ के एक पार्ट नॉजरघाट से दीदारगंज के बीच रुके निर्माण कार्य का अवार्ड कर दिया गया है, अगले माह ही कार्यारम्भ हो जाएगा।



