Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मंत्री नंद किशोर यादव के जन्म दिवसपर दलित बच्चों में सामग्री का वितरण

पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और पटना साहिब के विधायक श्री नन्द किशोर यादव की 67वीं वर्षगाँठ पर आज भारतीय जनता पार्टी के सभ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और पटना साहिब के विधायक श्री नन्द किशोर यादव की 67वीं वर्षगाँठ पर आज भारतीय जनता पार्टी के सभी 14 मंडलों की ओर से महादलित व अनुसूचित जाति टोला में साठ से अधिक स्थानों में गरीब बच्चों के बीच मास्क, कलम, काॅपी व मिष्टान्न वितरित किया गया।
क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री श्री यादव के जन्म दिवस को लेकर आज सुबह से ही कार्यकर्ता उत्साह और उमंग से लबरेज रहे और अपने-अपने स्तर से अनुसूचित जाति बहुल गरीब-गुरबों के टोला में जाकर बच्चों में कलम, काॅपी, मास्क बाँटा। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले भाजपा के सभी मंडल के अध्यक्षों सर्वश्री हरेन्द्र नाथ चंद्रवंषी, मृत्युंजय बल्दिहार, भरत सिंह, अजय पंडित, बद्रीनाथ गुप्ता, अशोक भारती, ओम प्रकाश निषाद, अखिलेश मेहता, राजू जायसवाल, शंकर मेहता, अमित कुमार सिंह, सन्नी यादव, मनोज कुमार साह और मनीष कुमार के नेतृत्व में संबंधित मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों में 60 से अधिक स्थानों पर समारोह आयोजित कर इस प्रकार के कार्य किये और ‘नन्दू भैया’ के नाम से लोकप्रिय अपने विधायक व पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now