Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्लम बस्ती में केक काटकर मंत्री नंदकिशोर यादव का मनाया जन्मदिन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह पटना साहिब के स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के 67 वां जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारत...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह पटना साहिब के स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के 67 वां जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी खाजेकलां मंडल की ओर से खाजेकलां स्थित सामुदायिक भवन, बिजली ऑफिस गली स्थित न्यू सेंट पॉल स्कूल एवं मंगल तालाब स्थित अनुसूचित जाति कॉलोनी में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मंत्री जी को ढेर सारी बधाइयां दी एवं उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपस्थित हजारों बच्चों के बीच मिठाई एवं पाठ्य सामग्री के साथ मास्क आदि का वितरण किया गया। साथ ही मौके पर बच्चों के बीच जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए।






https://youtu.be/JLPC0BT5Pn0




इस अवसर पर बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुरारी राय, शिक्षा प्रकोष्ठ (पटना महानगर) के सदस्य शंकर चौधरी, खाजेकलां मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महामंत्री मनीष जायसवाल, मनोज सहाय, पप्पू खत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशराज, उपाध्यक्ष गौरव सोनी, सुनील कुमार, शिव महतो, अमित सिन्हा, बूथ अध्यक्ष प्रणव कुमार, अनुराग राज, संजय यादव, राज किशोर गुप्ता, आईटी सेल संयोजक राज अग्रवाल आदि मौजूद थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now