Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विजिलेंस टीम ने वरीय लेखा पदाधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर आ रही है, जहां रिश्वत की रकम लेते बक्सर डीडीसी के कार्यालय में पदस्थापित लेखा पदाधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ा। htt...


पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर आ रही है, जहां रिश्वत की रकम लेते बक्सर डीडीसी के कार्यालय में पदस्थापित लेखा पदाधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ा।






https://youtu.be/JLPC0BT5Pn0




बताया जाता हैं कि बक्सर डीडीसी के कार्यालय में पदस्थापित वरीय लेखा पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भोजपुर जिला निवासी मनोरंजन सिंह से मनरेगा में भुगतान के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद मनोरंजन सिंह ने इसकी शिकायत पटना विजिलेंस टीम से की थी। सूचना मिलने के बाद पटना विजिलेंस ने डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन की, जिसमें इंस्पेक्टर संजय चतुर्वेदी, सब इंस्पेक्टर शशिकांत के अलावे राजू तिवारी आदि शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर बक्सर डीडीसी के कार्यालय में पदस्थापित वरीय लेखा पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now