पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मंगलवार की देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी र...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मंगलवार की देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रौशन, एएसपी मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार साथ में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल का 3 चार्जर बरामद किया है।
मामले में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया के उपरोक्त मामले में हमें वगुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मामले में छापेमारी टीम द्वारा छापेमारी कर 3 मोबाइल का चार्जर बरामद किया है।



