Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अगमकुआं में 08 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी को पीट-पीटकर की हत्या

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है, जहाँ एक युवक ने स्लम बस्ती में ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है, जहाँ एक युवक ने स्लम बस्ती में रहने वाली एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी संगीन अपराध को अंजाम दिया हैं।






https://youtu.be/JLPC0BT5Pn0




मिली जानकारी के अनुसार, अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाऊद बिगहा के समीप स्लम बस्ती में 8 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ सोई हुई थी। बुधवार को 4:30 बजे सुबह बच्ची की मां का नींद खुला तो बगल में बच्ची को नहीं देखी तो इसके बाद माँ द्वारा बच्ची को आसपास के क्षेत्र में खोजबीन करने लगी। तभी बच्ची के संबंध में जानकारी एक महिला ने पीड़ित बच्ची के माँ को देते हुए कही की पड़ोस के मोहल्ला का लड़का टुनटुन मांझी बच्ची को लेकर गया है। बच्ची की मां पूछते हुए स्लम बस्ती में पहुंचे तो बच्ची को बुरा स्थिति में देख कर चौक गई। तभी पीड़िता की मां ने मोहल्ले के लोगों को आवाज दी और मोहल्ला वाले जुट गए। बच्ची की हालात देखकर युवक टुनटुन मांझी को पकड़कर पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही अगमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक टुनटुन मांझी को पब्लिक की भीड़ से बचा कर उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा जहां उसकी मौत इलाज के क्रम में हो गई। वही घटना में पीड़ित बच्ची को भी पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा।






https://youtu.be/uUqrCA8kTY8




मामले में अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया की दाऊद बीघा स्थित स्लम बस्ती में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा। वही आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में भी अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now