Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया

पटना (न्यूज सिटी)। जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। पटना सिटी में भी जन्माष्टमी की धूम देखी गयी। जन्माष्टमी के मौ...


पटना (न्यूज सिटी)। जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। पटना सिटी में भी जन्माष्टमी की धूम देखी गयी। जन्माष्टमी के मौके पर पटना सिटी में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और उन्हें भोग भी लगाया।






https://youtu.be/NQsLpZ0DoDI




दीवान मोहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी में भी जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण के नन्हे स्वरूप बाल गोपाल की विशेष पूजा अर्चना की गयी। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भादो मास के अष्टमी तिथि को ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, तब से लेकर आज तक श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाते हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now