सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ताज़ा मामला दिल्ली एनसीआर से है, जहां यमुना एक्सप्रेस वे पर ब...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ताज़ा मामला दिल्ली एनसीआर से है, जहां यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी घायलों को स्थानीय प्रशासन द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस बिहार के कटिहार जिला से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दरम्यान एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 106 के पास बस का डीजल समाप्त हो गया। जिसकी वजह से बस चालक ने एक्सप्रेस-वे के किनारे बस को खड़ा कर दिया। इसी दौरान आज सुबह करीब 7:00 बजे एक आयशर कैंटर ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। कैंटर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था। बस में टक्कर लगते ही बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेस वे का दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बस में सवार घायल लोगों को उसमें से निकाला गया।
हालांकि बस दुर्घटना में सवार यात्रियों में सिसिया पंचायत थाना बराड़ी कटिहार बिहार निवासी मोहम्मद रमजानी पुत्र अंसारी, गोपाल पुत्र मंगल और मोहम्मद शमशेर पुत्र इदरीश की मौत हो गई। इसके अलावा कैंटर सवार लाल गोपालगंज इलाहाबाद निवासी नरेंद्र मिश्रा पुत्र तारा सिंह की भी मृत्यु हो गई।



