पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खेल कोटा से सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर बिहार खिलाड़ी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले खिलाड़ियों ने आज पटना सिट...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खेल कोटा से सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर बिहार खिलाड़ी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले खिलाड़ियों ने आज पटना सिटी के गुलजारबाग स्टेडियम में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल नेशनल गेम में अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दिए जाने की मांग की।
वही प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने राज्य सरकार के 2014 के नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि तीन बार नेशनल गेम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दिए जाने का प्रावधान था। इसमें सभी खेलों को सम्मिलित किया गया था। बाद में अगले वर्ष नियमावली को बदल दिया गया और इसमें कई खेलों को हटा दिया गया।

बिहार खिलाड़ी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए एशिया और ओलंपिक लेवल प्रतियोगिता में आयोजित किए जाते हैं। लेकिन सरकार द्वारा उन खेलों को सूची से हटा दिया गया है। खिलाड़ियों का कहना था कि उन लोगों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल जीत प्रदेश का नाम रौशन किया है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा उन्हें अब तक नौकरी नहीं दी गई है।



