पटना (न्यूज सिटी)। राज्य के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसको लेकर आज पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में यूनाइटेड डे...
पटना (न्यूज सिटी)। राज्य के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसको लेकर आज पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलियंस के बैनर तले एक दल ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। दल द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा की यूडीएच के बैनर तले उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जिस दौरान हमने पाया कि बिहार के 17 जिले बाढ़ प्रभावित है इसके बावजूद भी बिहार सरकार की ओर से पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिल रहा है। जिस कारण से पीड़ितों में निराशा का भाव देखने को मिलता है।
वही मौके पर पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बिहार के 17 जिले के 250 से ज्यादा प्रखंडों के 75 लाख लोग बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित है। साथ ही राज्यपाल महोदय से आग्रह करते हुए कहा कि वे संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लेने का कष्ट करें और खुद अपनी आंखों से देखें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग किस परिस्थिति में जीने को मजबूर है।
वही मौके पर दल के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था, भोजन और उनकी चिकित्सा का समुचित प्रबंध का विशेष ध्यान रखा जाए। बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राज्य सरकार द्वारा ₹6000 की घोषित राशि का मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। मवेशियों के चारे और उनके चिकित्सा का व्यवस्था की जाए। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कर मांग किया हैं कि सरकार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र सरकार के द्वारा समुचित राशि बिहार सरकार को उपलब्ध कराएं।
दल में मुख्य रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी जनता दल (डी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि, एलजेपी सेक्युलर के डॉ सत्यानंद शर्मा, जनता दल (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अशफाक रहमान, राजीव भृंगकुमार, संजीव सिंह, मो• नौशाद खान अशोक कुमार, अशोक झा आदि शामिल थे।



