पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्वास्थ विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने आज पटना सिटी के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच पहुंचे। इस दौरान उ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्वास्थ विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने आज पटना सिटी के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीपीई कीट पहनकर पूरे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मिलकर अस्पताल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी को लेकर अस्पताल अधीक्षक और अस्पताल में तैनात सभी डॉक्टरों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद प्रधान सचिव ने अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में डॉक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की।
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर करते हुए प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा की एनएमसीएच की सबसे बड़ी चुनौती भर्ती मरीज के अटेंडेंट की अलग से व्यवस्था करना है। साथ ही कहा कि यहाँ पर भर्ती मरीजों के साथ अटेंडेंट की उपस्थिति किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। हालांकि इस दौरान प्रधान सचिव ने माना कि अस्पताल में वार्ड बॉय की कमी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

वही दूसरी ओर बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों में हो रहे कोरोना विस्फोट के संबंध में पूछे जाने पर प्रधान सचिव ने कहा कि वैसे इलाकों में कैंप लगाकर लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। उनका कहना था कि सरकार की प्राथमिकता बिहार में अधिक से अधिक कोरोना की टेस्टिंग कराना है।



