नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिनाचक गांव में बुधवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दिनाचक गांव निवासी शीतल यादव ...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिनाचक गांव में बुधवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दिनाचक गांव निवासी शीतल यादव के 50 वर्षीय पुत्र मंगलेश यादव का निधन हो गया। घटना के समय मृतक अपने खेत मे काम कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वही पंचायत के समाजसेवी मुकेश कुमार ने मृतक के परिजन को आर्थीक सहायता किया है। वही जमालपुरा पंचायत की मुखीया नीलम देवी आपदा विभाग से मिलने वाली राशी के लिये अनुशंसा किया।



