Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में एक युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के लाल इमली कहार टोली मोहल्ले में आर्थिक तंगी से उबकर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के लाल इमली कहार टोली मोहल्ले में आर्थिक तंगी से उबकर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने चौक थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान नालंदा जिला निवासी शिवकुमार राम के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है, जो कहार टोली मोहल्ले में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता था।









बताया जाता है कि धागा फैक्ट्री में बतौर मजदूर के रूप में काम करने वाला सोनू कुमार लॉक डाउन की वजह से फैक्ट्री बंद होने के कारण पिछले 4 माह से बेरोजगार हो गया था, जिससे वह काफी मानसिक तनाव में था। आजीविका को लेकर उसने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था। जिसे वो लौटने में असमर्थ था। इसी से हताशा होकर उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।






https://youtu.be/NQsLpZ0DoDI




मृतक की बहन ब्यूटी देवी ने बताया कि घटना के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। वही मामले में पुलिस का कहना हैं कि फिलहाल युवक के खुदकुशी करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ और भी जानकारी मिल सकेगी, जिससे अनुसंधान करने में पारदर्शिता आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now