नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी टंगरैला गांव से पांच माह पूर्व हुए रूपेश हत्याकांड का मुख्य ...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी टंगरैला गांव से पांच माह पूर्व हुए रूपेश हत्याकांड का मुख्य आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी मिला है। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इसके अलावा घटना में उसके साथ और कौन-कौन था, उसका भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि छोटी टंगरैला निवासी रूपेश सिंह की हत्या में शामिल बिक्रम के बेनी बीघा निवासी दीपक छोटी टंगरैला गांव किसी से मिलने आया हुआ है। जिसके बाद फौरन उसकी घेराबंदी कर उसे छोटी टंगरैला से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और दो ज़िंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी की जानकारी पाकर सिटी एसपी अशोक मिश्र भी नौबतपुर थाना पहुंचकर उससे पूछताछ किया।
विदित को घटना को लेकर रूपेश की माँ ने गांव के ही पप्पू सिंह एवं दीपक कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें दीपक को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि रूपक रिश्ते में दीपक का अपना बहनोई लगता है।



